खुद को युवा रखने के लिए क्या करें :
🌻चेहरे की सुन्दरता बनाये रखने और युवा दिखने के लिए जरुरी है कि आप ऐसा भोजन खाएं जो जिसमे पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मौजूद हो। हरी सब्जियां, फल और दूध अपने आहार में शामिल करे। इनसे शरीर को ताकत और त्वचा को जरुरी पोषण मिलता है और स्किन हमेशा स्वस्थ व फ्रेश रहती है।
🌻पपीता, तरबूज, अनानास, आम, आंवला, निम्बू, संतरा फूलगोभी, टमाटर, हरी मिर्च के नियमित सेवन से शरीर जल्दी बुढ़ापे से प्रभावित नहीं होता।
🌻राजमा में पोटैशियम और फाइबर्स अधिक होते है और इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम रहता है जिससे दिल की बीमारियां दूर रहती है। इसके इलावा राजमा में प्रोटीन भी अधिक होता है।
🌻एवोकैडो के फल में विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा को जवान और तरोताजा बनाये रखने में उपयोगी है।
🌻ब्रॉकली में फाइबर्स और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होते है जिसके सेवन से वजन कण्ट्रोल में रहता है और दिल के रोगों से लड़ने में मदद मिलती है।
🌻ब्ल्यूबेरी में विटामिन सी होता है जिसके सेवन से खून का संचार ठीक होता है और उम्र बढ़ने की गति धीमी होती है।
🌻चेहरे की झुर्रियां बढ़ती उम्र का प्रमुख लक्षण है। दिन भर में 3 से 4 लीटर पानी पिए इससे झाइयों की समस्या दूर होती है और शरीर कई रोगों से बचा रहता है।
उम्र से कम दिखने के लिए योग
उम्र कम दिखने के उपाय में चेहरे की झाइयां हटाना और इन्हें आने से रोकना सबसे अहम् है। इसके लिए चेहरे की एक्सरसाइज और योग कर सकते है।
♥अंग्रेजी के अक्षर O और E बोले, इससे आप का चेहरा एक बार सिकुड़ेगा और एक बार फैलेगा। इस व्यायाम को आप 5 से 7 मिनट तक करे और इसके बाद अपने होठों को ऐसे बनाए जैसे की आप सिटी बजा रहे हो। ये दोनों प्रक्रिया दिन में 10 से 15 मिनट जरूर करे।
♥शरीर को स्वस्थ रखने के लिये सुबह की सैर, शाम की सैर और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
